गोर बंजारा दल इन्दौर की नई टीम घोषित पवन पवार बने महानगर अध्यक्ष, संगठन मंत्री मिथुन पवार
राजेश धाकड़
इंदौर। गोर बंजारा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री नेमीचंद नायक की अनुशंसा पर इंदौर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन को मजबूत एवं समाज हित में अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में पवन पवार को महानगर अध्यक्ष, बिरजू राठौर को कार्यकारिणी अध्यक्ष, सुनील राठौर कारभारी को उपाध्यक्ष, अंकित राठौर महाराज को कोषाध्यक्ष तथा मिथुन पवार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन के विस्तार, समाज की एकता तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

