नव निर्वाचित भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पहुंचे मां अहिल्या को नमन करने, सनातनि विधायक गोलु शुक्ला के जन्मदिवस सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ

  • Share on :

भाजयुमो पूर्व प्रदेश संयोजक विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि सनातनि विधायक गोलु शुक्ल जी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े पर आज माँ अहिल्या प्रतिमा स्थल पर चलाया स्वछता अभियान चलाया गया
सनातनि विधायक गोलू शुक्ला ने अपने जन्मदिवस पर होर्डिंग बैनर न लगाने के आह्वान पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करते हुए मनाने का प्रण लेते हुए स्वछता अभियान,स्वास्थ शिविर,रक्तदान शिविर,निराश्रित अनाथ बच्चो को आवश्यक वस्तु देना,गरीबो में भोजन वितरण, व 21 कन्याओं के विवाह हेतु कन्यादान सामग्री भेंट की जावेगी 
आज सनातनि विधायक गोलु जी शुक्ला व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी ने माँ अहिल्या प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर प्रतिमा पर दूध व जलाभिषेक कर चुनरी व माल्यार्पण कर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद खण्डेलवाल,आवेश राठौर,प्रशांत बिजलानी,दीपक वर्मा,विशाल यादव,राहुल अवस्थी,प्रतीक साहू,विवेक सोनी,नमन कुशवाह, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper