सिंगरौली में नर्स ने खौफनाक तरीके से किया सुसाइड!

  • Share on :

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के बनौली क्षेत्र अभेद आश्रम के पास रहने वाली 22 साल की नर्स ने सुसाइड कर लिया. आसपास के लोगों ने देखा कि उसके घर के कमरे से धुआं निकल रहा है. वहीं से थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रहे माता-पिता घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला. दूसरी तरफ से पड़ोस के घर से सीढ़ी लगाकर पीछे की तरफ खिड़की से अंदर जाकर देखा तो सभी अवाक रह गए.

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है. सुसाइड करने वाली नर्स नेहरू शताब्दी चिकित्सालय नर्स थी. नर्स ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पुलिस को कोई कारण पता नहीं चला है. युवती के माता-पिता भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. वहीं, आसपास के जान-पहचान वाले भी इस दुखद घटना से अवाक हैं.

नर्स एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में काम करती थी. पुलिस का कहना है कि उसके साथ काम करने वाले स्टाफ से कुछ सुराग लेने का प्रयास किया जाएगा. वैसे अभी तक किसी ने कुछ भी नहीं बताया. युवती किस बात को लेकर हताशा में थी, पहले इसकी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है. इसमें कोई साजिश भी हो सकती है. इस बारे में भी पुलिस हरेक एंगल से बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper