गुरु पूर्णिमा पर ओंकारेश्वर में महामंडलेश्वर भोला दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद

  • Share on :

महू (इंदौर) | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर भोला दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ लिया। जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव से सनातन धर्म का जो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ, वह अत्यंत प्रेरणादायक और अद्भुत है। उनके श्रीमुख से गुरु वचन सुनने का अवसर मिलना स्वयं को सौभाग्यशाली मानने जैसा है।
इस अवसर पर तुलसीखेड़ी के पटेल हरिसिंह मीणा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्रसिंह मीणा, त्रियुगी जोनवाल, उमरावसिंह धनावत, जुगनू जादवसिंह धनावत, अशोक मीणा, कन्हैयालाल पटेल, आकाश मीणा, सरदारसिंह मीणा, लोकेश धनावत, जयवर्धन सिंह मीणा, हर्षवर्धन मीणा, विशाल मीणा, धीरज मीणा, शिवा मीणा, विकास मीणा, शिवमसिंह धनावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper