अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान

  • Share on :

ब्यूरोचीप वीरेंद्र चौहान 
हरदा, मध्यप्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया और कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने माल्यार्पण कर और श्रीफल प्रदान कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान हम करेंगे तभी बुजुर्ग होने पर हमारा सम्मान परिवार के कनिष्ठजन करेंगे क्योंकि बच्चे जैसा घर में देखते है वैसा ही सीखते हैं। कार्यक्रम में नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने कहा कि हमारे देश में बचपन से ही परिवार के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के संस्कार दिये जाते है। पिछले कुछ वर्षों में परिवार के वृद्धजनों को वृद्धाश्रम भेजने की गलत परिपाटी शुरू हुई है, जो ठीक नहीं है। उन्होने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो तो बताएं हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होने कहा कि बुजुर्गों के यहां पर सभी सेवा भावना से सेवा करते हैं सभी लोग यहां सहयोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील कि है की जैसे आप सभी अपने माता-पिता की सेवा करते हैं वैसे ही वृध्दाश्रम में भी सेवा भाव से सहयोग करें एवं सेवा करें। उन्होंने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी।
वृद्धजनों की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार*


वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच चेयर रेस एवं नींबू चम्मच प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने पुरस्कार प्रदान किये। चेयर रेस में प्रथम पुरस्कार पुरूष वर्ग में सुदंर लाल मालवीय को तथा महिला वर्ग में कांति बाई को मिला। नींबू चम्मच दौड़ में पुरूष वर्ग में रामभरोस मौर तथा महिला वर्ग में शारदा बाई को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper