मोहर्रम पर झाबुआ में निकले छोटे-बड़े ताज़िए
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को झाबुआ जिले में छोटे-बड़े कई ताजिए निकाले गए। इस दौरान मुस्लिम समाज ने 680 ईस्वी में हुई हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ताजिए जुल्म और अन्याय के खिलाफ इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में निकाले गए।
झाबुआ शहर में लगभग 1 दर्जन ताजिए विभिन्न मोहल्लों से निकलकर राजावाडा चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस हुसैनी चौक से , शंकर मंदिर , भोजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ करबला पहुंचा, जहां देर रात सभी ताजियों को रस्म पूरी की
जुलूस के दौरान जगह जगह पर शरबत खाने पीने की वस्तु भी बाटी गई बैंड-बाजों पर हुसैनी कलाम पर धुनें गूंजती रहीं। कई युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिन मार्गों से ताजिए निकले, वहां एहतियात के तौर पर बिजली विभाग के विधुत कर्मी भी उपस्थित रहे , ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

