प्रांतीय निकाय केआवाहन पर कलेक्टर परिसर मेंमुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कटनी कलेक्टर  को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर

 कटनी - तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ  जिला शाखा कटनी के अध्यक्ष अवधेश दाहिया ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी की प्रांतीय निकाय के आव्हान पर दिनांक 18/ 08/2026 को शाम 5:00 बजे कलेक्टर परिसर कटनी में कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में  मुख्यमंत्री  एवं माननीय मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन में :-
1- 2% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जनवरी 2026 से दिया जावे।
2- नव नियुक्त कर्मचारियों को 3 वर्ष तक 70, 80, 90, प्रतिशत का बंधन हटाया जावे ।
3- अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी की बाध्यता समाप्त की जावे।
4- कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जावे ।
5- ईअटेंडेंस व्यवस्था समाप्त की जाने से संबंधित कर्मचारी हितैषी मांगों का ज्ञापन पत्र कलेक्टर महोदय कटनी के माध्यम से सौपा जाना है जिसमें संगठन के सरमन तिवारी, राकेश दुबे,सुनील मिश्रा,भामा शाह,अनुरुद्ध परोहा,कुँवर मार्तण्ड सिंह बलराम दहिया, रवि शंकर तिवारी ,जग्गी पटेल ,सपन चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद आरख, वर्षा जैन ,सुनील दाहिया ,नरेन्द्र पटेल,राजा राम सोनकर, अखिलेश मेहरा, दादूराम पटेल,अनुज दाहिया, सहित समस्त कर्मचारियों ने कर्मचारी हित में ज्ञापन सौंपने हेतु उपस्थिती की अपील की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper