विश्व साइकिल दिवस पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा सहीत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर लोगों को नियमित व्यायाम अपनाने, ईंधन की बचत करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रशिक्षण केंद्र जेतपुरा से प्रारंभ होकर साइकिल रैली के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान  पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए साइकिल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, तनावपूर्ण जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच साइकिल एक सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि साइकिल न केवल एक बेहतर व्यायाम है, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने तथा इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper