तेज रफ्तार कार का कहर एक कि मौत दो गंभीर रूप से घायल
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हरदी मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, धमनी कला निवासी 52 वर्षीय रामरसीले सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरदी मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामरसीले सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएघटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है l

