बांगो जल विद्युत गृह में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सफल, सात मिनट में आग पर पाया काबू
कोरबा, 8 अक्टूबर। हसदेव बांगो जल विद्युत गृह, माचाडोली में बुधवार को आ...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के परसादी खेड़ा गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में दो पहिया वाहन शामिल था जिसका नंबर UP 32 AL 8435 बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद गांव वालों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और परिजनों को भी सूचना नहीं मिल सकी है। पूरा मामला हंस खेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस अपील: यदि कोई इस वाहन नंबर UP 32 AL 8435 के मालिक या मृतक को जानता हो तो तुरंत हंस खेड़ा चौकी/पारा थाना से संपर्क करें।
मोहम्मद आसिफ रिपोर्ट लखनऊ
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई