ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: खनियाधाना बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • Share on :

(डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फेक लोन ऐप से बचने के बताए तरीके, पंपलेट बांटकर किया जागरूक)  
अतुल जैन 
खनियाधाना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत गुरुवार को थाना खनियाधाना पुलिस ने बस स्टैंड पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।  
थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ आमजन को डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, फेक लोन ऐप, फेक जॉब ऑफर, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी बैंक कस्टमर केयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरण, नुक्कड़ सभा और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।  

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं एडीजी साइबर ए साई मनोहर के निर्देशन में प्रदेशभर में "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक असित यादव के मार्गदर्शन में जोन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है।  

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  

थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर ठगों से बचने के लिए अनजान लिंक न खोलें, किसी से ओटीपी या क्यूआर कोड शेयर न करें और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से डरें नहीं। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper