गोहद बसपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान
गोहद। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को अंबेडकर पार्क, बस स्टैंड गोहद में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुरेश बझैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा बहुजन समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आग्रह किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बिजावर ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सक्रिय इकाइयों का गठन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संजय जाटव, बालकृष्ण, सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी, उदय राज बरैया, पान सिंह पहाड़िया, बलराम, राहुल बंसल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने पर बल दिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

