संस्था अध्यक्ष मंज़ूर बैग तीसरी बार उमराह यात्रा पर रवाना साथियों ने किया स्वागत
इंदौर – संस्था सर्व धर्म के अध्यक्ष मंज़ूर बैग एवं शकील खाना उमराह यात्रा के लिए अल साहिल टूर्स एंड ट्रैवल्स के संचालक साहिल मेहर के ग्रुप के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें दिल से मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष को फूल-मालाएँ पहनाकर अभिनंदन किया और सुरक्षित, मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। संस्था के उपाध्यक्ष रियाज ख़ान ने कहा कि अध्यक्ष की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बनेगी।
अध्यक्ष मंज़ूर बैग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उमराह यात्रा में देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सभी धर्मों में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अध्यक्ष को पुनः मुबारकबाद दी और देश में शांति, प्रेम और भाईचारे की दुआ की।
इस अवसर पर मुख्यरूप से
संस्था उपाध्यक्ष रियाज ख़ान रवीश पचौरी माहिर शाह वारसी इदरीस बाबा डॉक्टर अकबर काजी ज़ाकिर ख़ान सोहेल पठान मोहम्मद अकबर एडवोकेट समीर बैग फ़ैज़ान बैग तहसीन ख़ान असद ख़ान सरफ़राज़ ख़ान मुकेश बजाज जुनेद ख़ान इक़बाल ख़ान मासूम अली नौशाद ख़ान पत्रकार सादिक़ ख़ान सलमान ख़ान आदि संस्था के लोग मौजूद थे ।

