उच्च न्यायालय इंदौर में पंच-ज अभियान एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज
विद्यार्थी और दिव्यांग बच्चे करेंगे सहभागिता
विजयी प्रतिभागियों को किया जायेगा पुरुस्कृत
इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के निर्देशन में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंच-ज अभियान के अंतर्गत जन,जल,जमीन,जंगल और जानवर के संरक्षण व संवर्धन एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में आनंद सर्विस सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों द्वारा भी सहभागिता की जाकर चित्रकला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को कार्यक्रम उपरांत न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर एवं कार्यक्रम में उपस्थित न्यायमूर्ति गण द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में चित्रकला के बाद समूह नृत्य प्रस्तुती, वाद्ययंत्र, और गीत के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का का संदेश दिया जायेगा।

