सेवा संकल्प अभियान' के तहत सिरपुर में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता सह उमंग कार्यक्रम आयोजित
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे मंडल दोइफोडिया के ग्राम सिरपुर (शिकारपुरा) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "विकसित भारत" विषय पर भव्य चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, जीवन कौशल और समग्र विकास को समर्पित 'उमंग' कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान "विकसित भारत" विषय पर आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री संजय जाधव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शुभम चौकसे, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र भारते, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नवीन आड़े, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री दिनेश पाटिल, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री कनक ससाने सहित विद्यालय के प्राचार्य भागवत राठौड़ सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और उमंग कार्यक्रम के माध्यम से उनके बेहतर स्वास्थ्य व जीवन कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।

