पाक जनरल की पश्चिमी देशों को उकसाने की कोशिश, बोले—'चीन-पाकिस्तान ही नहीं, ग्लोबल परमाणु शक्ति बनना चाहता है भारत'

  • Share on :

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत का लंबी दूरी का मिसाइल विकास कार्यक्रम दक्षिण एशिया से परे उसकी महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मजहर जमील ने ये टिप्पणियां 'सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज' (सीआईएसएस) द्वारा आयोजित पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कीं।
सामरिक योजना प्रभाग के पूर्व महानिदेशक जनरल जमील ने दावा किया, ''भारत के सामरिक बल कार्यक्रम की दिशा केवल पाकिस्तान या चीन तक सीमित नहीं है, जिसमें अंतरमहाद्वीपीय मारक क्षमता वाली मिसाइल प्रणालियां भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य भारत को ऐसी वैश्विक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करना है, जो प्रमुख पश्चिमी देशों की राजधानियों तक को अपनी सामरिक पहुंच के दायरे में ला सके।''
उन्होंने पश्चिमी सरकारों से भारत के सैन्य आधुनिकीकरण पर ध्यान देने का आग्रह किया। जमील ने यह भी कहा कि मई में भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का संयम ''एक सोचा-समझा और सुविचारित फैसला'' था। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब ''निर्णायक और व्यापक'' होगा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper