प्रणवम् महोत्सव 2026 में पार्वथम योधा ने कथक में बिखेरा प्रतिभा का प्रकाश

  • Share on :

कोरबा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको नगर, कोरबा की कक्षा 5 की छात्रा पार्वथम योधा ने कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणवम् महोत्सव 2026 में विशेष सम्मान प्राप्त कर कोरबा जिले का गौरव बढ़ाया।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित 29 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक के नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन एवं फेस्टिवल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में योधा को कथक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्रणवम् कला ललिता” सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

योधा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान कथक की पारंपरिक तकनीक, भाव, ताल, लय और नृत्य-अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र में उनके “Outstanding Performance in the Field of Kathak” की सराहना की गई है।

पार्वथम योधा कथक गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव के मार्गदर्शन में कथक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कम उम्र में ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी निरंतर साधना और मंचीय प्रस्तुतियों ने उन्हें एक उभरती हुई युवा कथक कलाकार के रूप में पहचान दिलाई है।
योधा के पिता पी. सतीश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी बेटी की मेहनत, गुरु के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि योधा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको नगर परिवार और कोरबा के कला प्रेमियों ने पार्वथम योधा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
“छोटी उम्र, बड़ी साधना—कथक के मंच पर योधा की निरंतर चमक।”

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper