इंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस पलटी, 8 यात्री घायल; डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल।

  • Share on :

उज्जैन से मोरबी जा रही थी बस, भेरू चौकी के पास हुआ हादसा; FRV-13 और FRV-11 की टीम ने संभाला मोर्चा
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर। अमझेरा थाना अंतर्गत  इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरू चौकी के पास मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 8 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-13 एवं FRV-11 की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को डायल-112 पर इवेंट आईडी PLO23112600738 के माध्यम से बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। बस उज्जैन से मोरबी जा रही थी। भेरू चौकी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

सूचना मिलते ही थाना अमझेरा की FRV-13 एवं FRV-11 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल वाहनों की मदद से शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। सभी 8 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
हादसे में कमल पिता शुर्भान (25), रोहित पिता विष्णु प्रसाद (30), नामदेव पिता ढूंढे, बद्री पिता भगवान सिंह, शरद पिता ललितप्रसाद, संजय पिता बने सिंह, शिवकरण पिता हुकुम सिंह एवं फारूक मंडलिया घायल हुए हैं।

डायल-112 टीम का सराहनीय कार्य
FRV-13 अमझेरा की टीम में आरक्षक रामनरेश यादव (461) एवं पायलट नरेंद्र सिंह पटेल सहित FRV-11 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper