पतंजलि कायाकल्प योगकक्षा द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोक नगर। योग कक्षा के सदस्य राकेश चौरसिया जी के सहयोग एवं सानिध्य में खुरई जिला सागर किया गया। यह योग कक्षा तुलसी सरोवर पार्क अशोकनगर में विगत सात वर्षों से निरंतर चलती आ रही  योगाचार्य श्री मती करुणा गुप्ता ग्वालियर, श्री मती श्वेता सलूजा अशोकनगर एवं डॉक्टर शालिनी जादौन भोपाल द्वारा किला प्रांगण खुरई में सभी को योग अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित लाभों के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया योग अभ्यास के उपरांत यज्ञ अनुष्ठान किया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने एक साथ यज्ञ अनुष्ठान किया इसके बाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया  जिसमें भविष्य में योग को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।, इस योग कक्षा को लेकर एक बैठक पूर्व में संगठन के द्वारा की गई थी ।इस योग कक्षा का प्रारंभ 9 मार्च 2019 से योगाचार्य डॉ पवन सिंघल जी द्वारा किया गया था। योगाचार्य  स्व.पवन सिघंल जी को पुण्य स्मरण करके उनके शिष्यों ने योग प्रात: सात बजे प्रारंभ की जो 9:30 बजे तक चली। उक्त योग शिविर में योग साधको के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। । कार्यक्रम में अनिल खंतवाल, कमल सलूजा, सुलभ गुप्ता ,  राम स्वरूप शिवहरे , गायत्री अरोरा  ,राकेश चौरसिया चंद्र कला चौरसिया शुभ्रता चौरसिया जगमोहन यादव अशोक रघुवंशी वीरेंद्र ओझा सहित भोपाल, ग्वालियर,एवं अशोकनगर से भी बहुत योग साधक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper