पथरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 80 वर्षीय वृद्ध से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, ₹9,000 नगद एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। थाना पथरिया क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹9,000 की राशि एवं वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। फरियादी कमरुद्दीन खां, उम्र 80 वर्ष, निवासी ग्राम नरखेड़ा, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम राजपुर से अपनी बेटी के घर ग्राम लखनाखेड़ा जा रहे थे। ग्राम बमुलिया ताल एवं लखनाखेड़ा के बीच लखनाखेड़ा मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास आए और लिफ्ट देने के बहाने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी उन्हें दूसरे रास्ते पर ले गए। फरियादी द्वारा पूछने पर दोनों ने उन्हें मोटरसाइकिल से उतारकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके घुटनों, हाथों एवं सिर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे ₹9,000 छीनकर फरार हो गए। थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 163/26, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पथरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया।नदीम पिता अजीम खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर। एक विधि विरुद्ध बालक।लूट की राशि ₹9,000 नगद।वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कौरव, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण एक्के, प्रधान आरक्षक भगवानदास कुशवाह, जितेन्द्र यादव, संजेश दुबे तथा आरक्षक रवि जादौन, रवि कुशवाह, सुखजिन्दर सिंह, जयप्रकाश एवं सोनू यादव की भूमिका रही।

