मिनी स्टेडियम में सजेगी पटपर झांकी, मां शीतला परिवार ने किया धर्म प्रेमियों को आमंत्रित
छुरा। नगर में धार्मिक आस्था और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मां शीतला परिवार छुरा नगर के तत्वावधान आज रात्रि 8 बजे मिनी स्टेडियम छुरा में भव्य पटपर झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपनी खास शैली, आकर्षक प्रस्तुति और अनूठे अंदाज के लिए प्रसिद्ध पटपर झांकी को लेकर आयोजक टीम में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजक टीम के सदस्य संदीप सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पटपर झांकी अपनी विशिष्ट प्रस्तुति और खास अंदाज के कारण क्षेत्र में अलग पहचान रखती है। इस कार्यक्रम में दर्शकों को मनोरंजन के साथ आकर्षक झांकियों और विशेष प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आयोजक टीम द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मां शीतला परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और दर्शकों की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजक टीम ने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

