विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुरक्षित गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं हेतु कराए जा रहे उन्नयन कार्यों की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान — निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार

  • Share on :

के सी एस विद्यालय एवं निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
ई-लाइब्रेरी का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर विद्यार्थियों के लिए करें प्रारंभ
कटनी से जिला ब्यूरो किशोर कुशवाहा 
 कटनी ।विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विद्यालयों में कराए जा रहे उन्नयन कार्यों का बुधवार को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने के सी एस विद्यालय एवं निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, नोडल अधिकारी  आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, शाला प्राचार्य  रूप भास्कर, शिक्षक  रिजवान हसन खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कटनी द्वारा के सी एस विद्यालय, विद्यालय परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी सहित निगम के अन्य विद्यालयों में भी आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper