इंदौर में 'पीएम ई-बस सेवा' की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। केंद्र सरकार की 'पीएम ई-बस सेवा' योजना के तहत इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राऊ रंगवासा से कनाड़िया बायपास तक आई-14 रूट पर 10 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रायल शुरू हो गया है।

शहर को कुल 150 अत्याधुनिक ई-बसें मिलेंगी, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, डिजिटल टिकटिंग, आईटीएमएस ट्रैकिंग, व्हीलचेयर सुविधा सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

एआईसीटीएसएल के अनुसार भविष्य में इन बसों का संचालन शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं पेरी-अर्बन क्षेत्रों तक भी किया जाएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित, किफायती और प्रदूषण-मुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper