PM मोदी और जापानी पीएम आज करेंगे मारुति सुजुकी के खरखौदा प्लांट का उद्घाटन, ₹35 हजार करोड़ का हुआ है निवेश
नई दिल्ली. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अपने भारत दौरे पर हैं. आज गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया. राष्ट्रपति भवन में जापान की नेता के औपचारिक स्वागत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एक-दूसरे को अपने-अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम आज संयुक्त रूप से मारुति सुजुकी के खरखौदा (हरियाणा) स्थित नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे.
भारत में मारुति सुजुकी की यह चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी, जिससे कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता में 10 लाख गाड़ियों की बढ़ोतरी होगी.
इस प्लांट में ₹35,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिससे 21,000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में मारुति की नई यूनिट AI-इनेबल्ड सिस्टम के साथ 100% रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी से चलेगी.
साभार आज तक

