गंगवाल बस स्टैंड के पास पुलिस की कार्रवाई, 28.85 ग्राम एमडीड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत थाना छत्रीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स और हुंडई क्रेटा कार सहित कुल 11 लाख 90 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को गंगवाल बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान मोहम्मद अफजल उर्फ अज्जू (34) निवासी छिपा बाखल और फिरोज (38) निवासी खजरानी कांकड़ को गिरफ्तार किया गया।
जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये और क्रेटा कार की कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मोहम्मद अफजल के खिलाफ पूर्व में 13 अपराध दर्ज हैं, जिनमें तीन एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। वहीं फिरोज के खिलाफ दो अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव सहित छत्रीपुरा पुलिस टीम और साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

