जिले के हाट बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के जिला झाबुआ में पदभार ग्रहण किये जाने के उपरांत जिले में एक बार पुन: पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित किये जाने हेतु जागरूकता अभियान को एक नई दिशा दी गई । इसी कड़ी में, जिले के समस्त हाट बाजारों में रक्षा सखी टीम, पुलिस थानों एवं पुलिस चौकी के कर्मचारियों द्वारा आम जनता को जागरूक किया जा रहा है । दिनांक 19-5-2026 से यह जागरूकता अभियान लगातार, अविरल जारी है ।
झाबुआ जिले में सांस्कृतिक, पारंपरिक द़ृष्टि से हाट बाजार का विशेष महत्व है । हाट बाजार के दिन यहां के अनुसूचित जनजाति के लोग अक्सर अपने कार्य का अवकाश रखते हैं तथा अपने जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हाट बाजार से ही सप्ताह भर की सामग्री आदि क्रय करे हैं तथा पशुओं का क्रय विकय भी हाट बाजार के दिन ही होता है । परिणामस्वरूप हाट बाजार में आम जनता का आवागमन अत्यधिक होता है । अत: हाट बाजार के दिन जनता के बीच में जाकर उन्हें जागरूक किया जाना साकार प्रतीत होने से जिला पुलिस झाबुआ द्वारा रक्षा सखी की टीम प्रभारी उप निरीक्षक अनिता तोमर एवं म0आर0 नेहा गणावा के साथ महिला थाने का बल एवं हाट बाजार स्थल के चौकी अथवा थाने के बल के साथ निम्नानुसार जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया :-
क्र0 वार दिनांक हाट स्थल थाना पुरूष महिला बच्चे कुल
01 मंगलवार 19-5-26 पिटोल हाट झाबुआ 155 80 35 270
02 बुधवार 20-5-26 कल्याणपुरा कल्याणपुरा 60 50 25 135
03 गुरूवार 21-5-26 पारा झाबुआ 20 70 10 100
04 शुक्रवार 22-5-26 कालीदेवी कालीदेवी 70 60 25 155
05 शनिवार 23-5-26 मेघनगर मेघनगर 100 90 40 230
06 रविवार 24-5-26 झाबुआ मंडी झाबुआ 170 80 50 300
07 सोमवार 25-5-26 कुंदनपुर रानापुर 95 80 35 210
08 मंगलवार 26-5-26 थांदला थांदला 225 105 55 385
09 बुधवार 27-5-26 उमरकोट कालीदेवी 65 30 20 115
10 गुरूवार 28-5-26 पारा झाबुआ 175 130 50 355
11 शुक्रवार 29-5-26 मांडली मेघनगर 95 90 70 255
12 शनिवार 30-5-26 खवासा थांदला 260 170 75 505
13 रविवार 31-5-26 झाबुआ झाबुआ 250 0 0 250
14 सोमवार 01-6-26 रंभापुर मेघनगर 55 45 22 122
15 मंगलवार 02-6-26 पिटोल झाबुआ 30 45 15 90
16 बुधवार 03-6-26 कल्याणपुरा कल्याणपुरा 35 20 15 70
17 गुरूवार 04-6-26 हरिनगर काकनवानी 90 90 35 215
18 शुक्रवार 05-6-26 वेकल्दा रायपुरिया 70 35 30 135
19 शनिवार 06-6-26 झकनावदा रायपुरिया 75 45 30 150
20 रविवार 07-6-26 काकनवानी काकनवानी 95 65 30 190
21 सोमवार 08-6-26 माहनकोट रायपुरिया 55 45 15 115
22 मंगलवार 09-6-26 खरड़ू बड़ी झाबुआ 75 5 20 100
23 बुधवार 10-6-26 करवड़ पेटलावद 165 15 25 205
कुल 2485 1445 727 4657
सृजन, अभिमन्यु एवं सम्मान अभियान
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूध्द हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य, महिला एवं बच्चों के विरूध्द घटित अपराधों की रोकथाम में समाज की विशेषकर युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु एकीकृत जन-जागरूकता अभियान सृजन, अभिमन्यु एवं सम्मान अभियान के तहत जिला झाबुआ में माह जनवरी 2026 से मई 2026 तक कुल 54 जागरूकता कार्यक्रम किये गये हैं जिसके अन्तर्गत कुल 5094 बालक ,बालिकाओं को जागरूक किया गया हैं।
इसी प्रकार ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 01 बालक एवं 26 बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।
शिक्षा जागरूकता
ग्रामीणों को बताया कि अपने बच्चों को कम से कम 12 वीं तक स्कूल जरूर भेजें, कम उम्र में बालक/बालिकाओं की शादी नहीं करें । बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक की उम्र 21 वर्ष से पूर्व उनका विवाह न करें । जिन बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है उन्हें स्कूल जाने हेतु प्रेरित किया । बालक बालिकाओं को किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थों का सेवन नहीं किये जाने हेतु बताया गया तथा भ्रामक विज्ञापनों से बच कर किसी भी प्रकार का पाउच आदि का सेवन नहीं किये जाने हेतु बताया गया ।
साइबर जागरूकता–
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से चैट करने , बात करने या अपना मोबाइल या परिवार के किसी व्यक्ति का सदस्य का मोबाइल नंबर देने आदि से बचने, किसी भी अंजान लिंक को न खोलने, विशेष् कर ए0पी0के0 लिंक से जुड़ने पर होने वाले दुष्परणिामों से अवगत करवाया गया । साथ ही अंजान नबरों से ओ0टीपी0 शेयर न करने की जानकारी दी गई । अपने पिता परिवार के बैंक खाते की जानकारी किसी से भी शेयर न करने की सलाह दी गई । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या घटना घटित होने पर 1930 को तत्काल सूचित कर रिपोर्ट किये जाने हेतु अवगत करवाया गया ।
महिला जागरूकता
महिलाओं को उनके विशेष् अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए बतया गया कि अपनी सुरक्षा के लिए सदैव सर्तक रहें तथा अपने आस पास में या किसी अंजान सहेली के माध्यम से कहीं आना जाना या कोई लेन देन होता है तो उससे सतर्क रहें। सामान्य तौर पर अंजान महिलाएं अचानक प्रगाढ़ संबंध बनाकर कोई वस्तु प्रसादी या धनराशि देती है तो, पहले उसकी पूरी जानकारी एकत्रित करें । बालिकाओं एवं महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । पारिवारिक विवादों में भी आपसी समन्वय स्थापित कर पारिवारिक विवादों का निराकरण करने की प्रेरणा दी गई, जिससे न्यायालयीन तलाक , आपसी मतभेद , परिवार से दूरी न हो । एकल रहने वाली महिलाओं को सावधानी से जीवन जीने की सलाह दी गई । अपरिहार्य परिस्थिति में पुलिस सहायोग के लिए साइबर सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 1930 , महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098,डायल 112 के बारे में बतया गया तथा सदैव पुलिस के संपर्क में बने रहने के लिए प्रेरित किया गया । ताकि उन्हें कोई शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक क्षति न पहुंच सके । सभी को बताया गया कि यदि आपके गांव या मोहल्ले में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा महिला दिखाई दे या उसकी गतिविधि पर आपको कोई संदेह हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी अंजान व्यक्ति से सस्ता सामन अथवा गहनों की सफाई तथा सामान अथवा पैसे को डबल करने का लालच दे अथवा शरीर को स्वस्थ्य रखने की कोई दवाई दे तो बिना किसी प्रमाणिकरण के उसका उपयोग न करें । न ही सीधा किसी को अपने घर मे प्रवेश करने दें।
यातायात जागरूकता
आम जनता को अवगत करवाया गया कि वे किसी भी प्रकार कर नशा कर वाहन न चलावें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्यक करें । नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया गया । साथ ही मैं हुं अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई ।
नशमुक्ति अभियान :-
नशामुक्ति अभियान के तहत आम नता को यह बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करे। नशे की लत से पूरा का पूरा परिवार तबाह हो जाता है । नशे के कारण् ही अधिकत वाहन दुर्घटनाएं हो रही है । अत: नशे से दूरी है जरूरी ।
उपर्युक्तानुसार अभियान लगातार जारी रहेगा तथा स्कूल प्रारंभ् होने पर स्कूलों, छात्रावासों , महाविद्वालयों में यह जागरूकता अभियान अविरल चलाया जावेगा

