शिवशाही रेप केस में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी दत्तात्रेय गाढ़े गिरफ्तार

  • Share on :

पुणे/ राज रेड्डी
पुलिस ने पुणे के शिरुर तहसील के एक गांव से स्वारगेट बस डिपो पर बलात्कार की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह एक फॉर्महॉउस में छिपा था। गांव वालों ने उसे बाहर निकलते देखा और पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।
पीड़िता एक कामकाजी महिला है। वह अपने घर फलटन लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसके पास आकर झूठा दावा किया था कि वह जिस बस का इंतजार कर रही है, वो कहीं और खड़ी है। फिर उसे डिपो में खड़ी MSRTC शिवशाही बस में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
इस बीच, राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य भर के सभी बस स्टैंड और डिपो की तत्काल सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि बस स्टेशनों और डिपो पर खड़ी सभी पंजीकृत बसें और परिवहन कार्यालयों द्वारा जब्त किए गए वाहन 15 अप्रैल तक हटा दिए जाएं।
महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, मंत्री सरनाईक ने बस स्टेशनों पर महिला सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एससीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुणे के स्वर्गेट बस डिपो पर बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बलात्कार के आरोपियों को मृत्युदंड और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 25 फरवरी की घटना के बाद पुणे के स्वर्गेट बस डिपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और बस डिपो प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है, जिसमें 26 वर्षीय महिला के साथ खड़ी बस के अंदर कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper