चौकी पिटोल थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ।झाबुआ पुलिस द्वारा ग्राम कालाखुंट में 19 अगस्त को कच्चे मकान की दीवार खोदकर चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, पानी की मोटर के वायर का बंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल मश्रुका बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
 19 अगस्त की रात्रि ग्राम कालाखुंट निवासी चुनकीबाई पति मडिया बबेरिया अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रही थीं। रात्रि करीब 2:30 बजे घर के पीछे की दीवार खोदने की आवाज सुनाई देने पर फरियादिया एवं परिवार के सदस्यों ने उठकर देखा, तो एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर से बाहर जाते हुए दिखाई दिया।

बाद में घर की तलाशी लेने पर ड्रम में रखी नगदी राशि तथा जमीन में गाड़कर रखे इस्तेमाली चांदी के आभूषण एवं नगदी रुपये गायब मिले। इसके अलावा घर के बाहर खेत में रखा पानी की मोटर के वायर का बंडल भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 0784/2026, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ  देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.सी. भास्करे एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक बघेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा सूक्ष्म विवेचना, तकनीकी जांच एवं विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों के टिटकीखेड़ा के जंगल में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम कालाखुंट में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया, जहां से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1) सुरेश पिता कालिया मचार, उम्र 25 वर्ष, निवासी नवा फलिया फुलेड़ी, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ।
2) दीवान पिता गौरसिंह गुंडिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी मंदिर फलिया फुलेड़ी, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ।
3) लाला पिता मोहन सिगाड़िया, उम्र 22 वर्ष, निवासी डुन्डका, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ।

आरोपियों से बरामद मशरूका
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पुरानी इस्तेमाली चांदी के आभूषण, पानी की मोटर के वायर का बंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डिलेक्स क्रमांक MP45MQ5592 बरामद किए गए हैं।
बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत ₹1,06,500/- है।
आरोपी दीवान गुंडिया का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी दीवान गुंडिया के विरुद्ध पूर्व में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं—
थाना मेघनगर अपराध क्रमांक 0029/2016, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट।
थाना मेघनगर अपराध क्रमांक 0348/2016, धारा 379 भादवि।
थाना पेटलावद अपराध क्रमांक 0352/2013, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper