बेटे-बहू से परेशान वृद्ध महिला को पुलिस ने दिलाई राहत
जनसुनवाई में शिकायत के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने कराया पारिवारिक विवाद का समाधान
राजेश धाकड़
इंदौर। पुलिस आयुक्त इंदौर की जनसुनवाई में पहुंची 70 वर्षीय वृद्ध महिला की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे राहत दिलाई।,जूनी इंदौर निवासी तुलसीबाई पति रामसिंह ने शिकायत की थी कि बेटे-बहू द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है और घर में रखने से मना करते हुए डराया-धमकाया जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना जूनी इंदौर पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों से चर्चा की। पुलिस ने वृद्ध महिला के सम्मान, देखभाल और भरण-पोषण की जिम्मेदारियों के संबंध में समझाइश दी।पुलिस की पहल के बाद परिवार के बीच आपसी सहमति बनी और वृद्ध महिला की देखभाल करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने शिकायत का निराकरण कर वृद्ध महिला को राहत पहुंचाई।

