पुलिस थाना भंवरकुआं ने 02 कुख्यात बदमाशो को जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते लिया गिरफ्त में

  • Share on :

  बदमाशो की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा आरोपियो को किया गया था 06 माह के लिए जिला बदर। 
 बदमाशो रोशन उर्फ रोहन बौरासी एंव राज बौरासी, के विरुद्ध पंजीबद्ध है- अड़ीबाजी, अवैध वसूली, नकबजनी, अवैध शराब, मारपीट, चोरी आदि विभिन्न धाराओं के कई अपराध।
इंदौर - शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु, सक्रिय बदमाशो की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह  द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर श्री आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 श्री दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी द्वारा क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कुख्यात बदमाश रोशन उर्फ रोहन बौरासी एंव राज बौरासी को जिला बदर अवधि का उल्लंघन करते थाना क्षेत्र से पकड़ा है।  

 क्षेत्र में गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी के दौरान पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि क्षेत्र के कुख्यात जिलाबदर बदमाश रोशन उर्फ रोहन बौरासी एंव राज बौरासी  जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए अपने रिश्तेदार  के यहां चितावद इंदौर में आये है ।
 उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाशो को पकड़ा। जिनसे पूछताछ पर अपना नाम रोशन उर्फ रोहन बौरासी पिता कमल बौरासी उम्र-25 साल निवासी त्रिवेणी नगर पालदा इंदौर एंव राज बौरासी पिता कमल बौरासी उम्र-23 साल निवासी  बताया। आरोपी क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं जिनके विरुद्ध थाना भंवरकुआं सहित इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर अड़ीबाजी, अवैध वसूली, नकबजनी, अवैध शराब, मारपीट, चोरी आदि विभिन्न धाराओं के कई अपराध  पंजीबद्ध हैं। 
कुख्यात बदमाशो रोशन उर्फ रोहन बौरासी एंव राज बौरासी  की इन्हीं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा नवंबर 2025 से आरोपियो को 06 माह के लिए इंदौर जिले की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया था।
आरोपीगण उक्त अवधि का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में घूम रहे थे,  जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा आरोपी रोशन उर्फ रोहन बौरासी एंव राज बौरासी  के विरुद्ध जिला बदर के उल्लंघन करने से पृथक पृथक अपराध धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । 
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भंवरकुआं व पुलिस टीम उनि धर्मवीर चौहान , आर.3949 रविकांत , आर.1637 शिवपाल , आर.1105 शैलेन्द्र चतुर्वेदी , आर.2429 विनीत एंव सायबर टीम आर.3495 अरविंद , आर.2570 गौरव परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper