पुलिस थाना करैरा जिला शिवपुरी ने शातिर बदमाश को गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तार किया
हेमंत भार्गव शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ
करैरा : पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं प्रभारी एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के निर्देशन में असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना करैरा प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस थाना की करैरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आइटीबीपी गेट के पास से करैरा से शातिर बदमाश अजय जाटव निवासी ग्राम दाबर भाट करैरा को गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तार किया जिसका मान्यनीय न्यायालय श्री मान रजनेश पाल जेएमएफसी करैरा के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 172 / 21अपराध क्रमांक583 /20 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में जारी किया था। इसके विरुद्ध थाना करैरा में अन्य अपराध भी पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक गोविंद सिंह रावत , एनआरएस मनमोहन तोमर व राहुल पाल की मुख्य भूमिका रही।

