सांवेर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे के विवाह समारोह में राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों का जमावड़ा
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
सांवेर (इंदौर) — विधानसभा क्षेत्र सांवेर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे के विवाह समारोह में शनिवार को राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा परिवार के कई प्रमुख नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री के पुत्र, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय तथा राज्य मंत्री सावन सोनकर की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सरवन सिंह चावड़ा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष सतीश मालवीय और पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रसादिय, वरिष्ठ नेता अंतर सिंह दयाल, सुरेश सिंह धनखेड़ी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौधरी, प्रेम सिंह ढाबली, राजाराम गोयल, कंचन सिंह चौहान, पूरण शर्मा, संतोष पाटीदार, शिवपाल सिंह चावड़ा, जितेंद्र सिंह आंजना, अजय सिंह पवार और भंडारी जी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

