तालाब, खेल मैदान, बाजार परिसर एवं मुक्तिधाम को शराबखोरी से मुक्त रखने अध्यक्ष की अपील

  • Share on :

नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा का सम्मान करने की अपील
छुरा। नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने नगरवासियों से अपील की है कि राजा तालाब सहित अन्य तालाबों के घाट, खेल मैदान, बाजार परिसर एवं मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन न करें।

उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे शराब पीकर डिस्पोजल गिलास एवं अन्य कचरा सीसी घाट पर फेंकने से गंदगी फैलती है और नगर की सुंदरता प्रभावित होती है। वहीं खेल मैदान, बाजार परिसर एवं मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर शराब पीने से आम नागरिकों, बच्चों और परिवारों को असुविधा होती है। मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष श्रीमती निषाद ने कहा कि नगर हमारा है, इसकी स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखना भी हम सबका कर्तव्य है। सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें, शराब पीकर बोतलें व डिस्पोजल इधर-उधर न फेंकें तथा ऐसे स्थानों पर अनुचित गतिविधियों से बचें।
उन्होंने नगरवासियों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में जागरूकता फैलाने और नगर पंचायत को सहयोग देने की अपील की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper