प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के आदर्शो पर चलकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में जुटे है- सुमित मिश्रा

  • Share on :

संत रविदास सामाजिक समरसता और कलश वंदन यात्रा के माध्यम से उनके सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता- सूरज कैरो 
अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यशाला सम्पन्न 
गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र माटी की कलश वंदन यात्रा निकलेगी
इंदौर। आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महामंत्री कैलाश पीपले, अभियान प्रभारी भूपेंद्र सिंह केसरी, मीडिया प्रभारी वरुण पाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा संत रविदास जी की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान बनारस से प्रारंभ हुआ है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा, रविदास जी की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से पवित्र माटी के कलश इंदौर पहुंचेंगे। यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से मानवता, समता, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया उनके संदेश को जन जन तक पहुंचकर सामाजिक समरसता के भाव को और अधिक सशक्त कर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। 
 
श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शो को अपनाकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। मोदी जी की केंद्र सरकार और डॉक्टर यादव वाली प्रदेश सरकार की योजनाओं में क्षमता युक्त समाज के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता के साथ सभी जातियों और वर्गों का कल्याण कर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में जुटे हुए हैं। 

मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा संत रविदास जी के जन्मस्थली की पवित्र माटी कलश का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है, यह माटी कलश देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे। राज्यों में उन कलश का पूजन कर संत रविदास जी के मंदिरों में उन कलश को स्थापित किया जाएगा। प्रदेशों के धार्मिक स्थलों और पवित्र स्थलों की माटी मिलाकर अलग अलग कलश तैयार कर जिलों में भेजा जाएगा। उन कलश को मंडल, मंदिर और ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। 

नगर मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि 29 जुलाई से 20 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान के माध्यम से अलग अलग आयोजनों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह अभियान 5 चरणों में चलेगा। कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का भाव मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। 

इस अवसर पर चंद्रशेखर मालवीय, मुकेश केरो,  बबल वेद, भरत खस, नीतेश खांडेकर, रितेश वीरांग, आशीष शर्मा, जीतू चेलानी, गौरव तिवारी, गुड्डू कुमाऊँ, महेश वर्मा, धनालाल सोलंकी, चन्दन डागर,  प्रहलाद चौहान, अजय मोरे, दुर्गेश  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper