भाजपा सरकार के दबाव एवं सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन ख़ारिज करने के विरोध में महू में धरना प्रदर्शन

  • Share on :

महू-इंदौर- जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार  मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में महू कोतवाली चौक महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के नीचे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव एवं सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संविधान रचियता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर कार्यकर्ताओं ने हाथ में लेकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भारतीय संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।
एक दिवसीय उपवास में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश यादव,कैलाशदत्त पांडे, हरिराम चौहान, विजय नौलखा, जुगनू जादवसिंह धनावत,शक्तिसिंह गोयल, विजेंद्रसिंह चौहान, मोहन अग्रवाल, विष्णु मालवीय, पप्पू खान, पुनीत शर्मा,राजकुमार बागड़ी, लियाकत पठान,नरेश जोशी, मुन्नालाल वर्मा, अजय वर्मा, आनंद गोगलिया, मुस्ताक खान, नारायण पटेल, चूड़िहार साहब, कमल कैथवास, ओम पटेल, महेश निनामा, आसाराम बारूड़, प्रवीण पाटिल, प्रीतम वर्मा, प्रेम चौहान, संतोष अग्रवाल, मुकेश दुबे, गोविंद टेलर, धर्मेंद्र चौहान,  सुरेंद्र श्रीवास्तव, रवीश जादम,अरुण गुर्जर,शुभम जैन,भैरू गुर्जर,इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। साथ ही महात्मा गांधी जी के भजन भी गाए रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम, ए मालिक तेरे बंदे हम।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper