ग्राम पिपनवाद से फौजुखेड़ी तक सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोक गनर। आज अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपनवाद से फौजुखेड़ी तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण को लेकर, लगातार अवगत कराने के बावजूद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणजनों के साथ विधायक हरी बाबू राय ने मौके पर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रमुख बिंदु
अधूरी सड़क निर्माण का गंभीर मुद्दा
पिपनवाद से फौजुखेड़ी तक अशोकनगर–पिपरई मुख्य मार्ग से जुड़ा PWD के अधीन सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा है,
जिससे आमजन एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों की मांग पर अधिकारीयों को मौके पर बुलाया SDO श्री गुप्ता जी एवं तहसीलदार श्री मीना जी मौके पर पहुंचे।
उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर अधिकारियों द्वारा 8 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।
यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो विशाल धरना एवं चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विद्यालयों में नकल पर रोक की मांग
तहसीलदार महोदय को अवगत कराया गया कि
कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाओं में नकल कराई जा रही है।
इस पर सख़्त निगरानी व्यवस्था लागू करने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
स्थाई गौशाला निर्माण की मांग
सिरसी, कबीरा, नारायणपुर, छपराई, खिरिया सहित लगभग 20 गांवों में
गौशाला के अभाव में आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।
इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु स्थाई गौशाला निर्माण की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी गई।
यह आंदोलन ग्रामीणों की सामूहिक आवाज़ है।
हमारा उद्देश्य केवल और केवल जनहित में शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

