कमिश्नर कार्यालय में हुआ जनसुनवाई का आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम कोटमा निवासी दीपक तिवारी ने निजी भूमि से शेड हटवाने, बुढ़वा निवासी संजय सोनी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बुढ़वा में अतिथि शिक्षक रूप में पदस्थ करने, शहडोल निवासी सुमन विश्वकर्मा ने राशन कार्ड़ में नाम जुड़वाने, ग्राम मैकी निवासी रामबिहारी बैगा ने विद्युतीकरण कार्य करवाने, ग्राम बिजहा निवासी बीरन कोल ने भूमि का आवासीय पट्टा दिलवाने, शहडोल के कृष्णा कालोनी निवासी शंखी बाई वर्मा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, अनूपपुर जिले के ग्राम पटनाकला निवासी राजकुमारी विश्वकर्मा ने स्वत्वों का भुगतान कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

