सार्वजनिक नवदुर्गा समिति श्री राम चौराहा गांधीनगर पर गरबे का आयोजन
ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
नवरात्रि के गरबो की धूम दिखाई दे रही है जहां माँ की आरधना के साथ रंगारंग गरबो की झलक दिखाई दे रही है।इसी के चलते इंदौर के गांधीनगर में भी सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा श्री राम चोरहा पर आकर्षक पारंपरिक सांस्कृतिक गरबो के साथ नवदुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसके आयोजक नरेंद्र बक्शी ओर करण बक्शी है।
नवरात्रि की धूम पूरे देश में है माता रानी का यह त्यौहार करीब करीब पूरे देश के हर गली मोहल्ले में मनाया जाता है। कई भव्य आयोजन भी होते हे। लेकिन इंदौर के गांधीनगर स्थित श्रीराम चौराहे पर सार्वजनिक नवदुर्गा समिति द्वारा एक उद्देश्य को लेकर गरबे कराए जाते हैं जिसमें गरीब लड़कियों को गरबे की पूरी व्यवस्था तो कराई जाती है। समिति के नरेंद्र बक्शी,पंकज चौकसे एवं कारण बख्शी ने बताया नो दिनी गरबा महोत्सव में करीब 500 लड़किया भाग लेती है। पूरे पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाता है। बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ के साथ पर्यावरण को बचाने के संदेश के साथ गरबो का आयोजन किया जाता है।जिन लड़कियों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की जरूरत रहती है उन्हें भी संस्था आर्थिक मदद करती है। प्रतिदिन महा प्रसादी का भी वितरण किया जाता है।

