थाना पिपरई की त्वरित कार्यवाही, मात्र 04 घंटे में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार"
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोक नगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं समस्त चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि थाना पिपरई अंतर्गत दिनांक 01.01.2026 को कल्लू पुत्र नत्थू अहिरवार, निवासी पिपरई के साथ जगदीश कोरी, प्रेमनारायण कोरी एवं सर्जन कटारिया, निवासी बांसखेड़ी द्वारा मारपीट की गई थी। उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल कल्लू अहिरवार की दिनांक 02.01.2026 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी जिसपर से थाना पिपरई में अपराध क्रमांक 01/26 धारा 103(1), 296 (बी), 3 (5) बीएनएस एवं 3 (1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (व्ही) एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी पिपरई निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 02.01.2026 को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी. खान के मार्गदर्शन में थाना पिपरई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 04 घंटे के भीतर प्रकरण के तीनों आरोपियों प्रेमनारायण पुत्र परसादी लाल कोरी उम्र 65 साल, जगदीश पुत्र प्रेमनारायण कोरी उम्र 28 साल निवासी पिपरई एवं सर्जन सिंह पुत्र भान सिंह कटारिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम बांसखेडी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

