कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ में राघवेंद्र जाटव को दी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

  • Share on :

दिव्यानंद अर्गल 
भिंड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी  एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. कामले की सहमति से कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नेहा पालीवाल द्वारा राघवेंद्र जाटव को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि राघवेंद्र जाटव संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। राघवेंद्र जाटव पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे लगातार कांग्रेस की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं एवं पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।  राघवेंद्र  को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं राघवेंद्र जाटव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper