राजेश जी का जन्मदिन सामाजिक समरसता एवं सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र के महासचिव पंडित राजेश दुबे जी का जन्मदिन सामाजिक समरसता एवं सौहार्द के वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंत्री नेहा शर्मा जी, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश जोशी जी, संरक्षक राजेश तिवारी जी, कोषाध्यक्ष शिव परासर जी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा जी, उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी जी, संजय शर्मा जी, प्रतीक रावत जी, राजेश मिश्रा जी, भेरू लाल पाटीदार जी, मनीष यादव जी, रूपेश ठाकुर जी, राजेश ठाकुर जी, बड़ गुर्जर जी, विनोद व्यास जी ,आशिष पाठक जी, अखिलेश सोनी जी, अग्रवाल जी, माणक लाल यादव जी, भागवत जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

