राजगढ़ पुलिस थाना कि बड़ी कार्रवाई 70 हजार रुपए कि लुट करने वाले दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
राजगढ़। राजगढ़ पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 70 हजार रुपये की लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों  से पुलिस ने मोबाइल फोन एवं फरियादी के दस्तावेज बरामद हुए । पूरी कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारुल बेलापुरकर एवं अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार के नेतृत्व में कि गई।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को फरियादी राजवीर मालवी के साथ लूट की घटना हुई थी। आरोपियों ने उनसे 70 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश पिता धुंधरा उम्र 30 साल निवासी काली देवी थाना टांडा जिला धार
बबलू उर्फ़ बाबू पिता वीरसिंह उम्र 20 साल निवासी काली देवी थाना टांडाजिला धार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से फरियादी के मोबाइल फोन आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं 16000 हजार रुपए नकद बरामद किए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपीयों जांच में आरोपी मुकेश के खिलाफ पूर्व से भी कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी मुकेश थाना राजगढ़ के तीन अपराध में पूर्व से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे उन प्रकरणों में भी गिरफ्तार 
कर लिया है। मामले में दो आरोपी जालम सिंह और नेहरू अभी भी फरार है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कीर्तन नायक, निहाल सिंह दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, सुनील राजपूत, रईस पठान, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक दिलीप, अंकित, अमर, सुभाष और अमित की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper