नेचर्स कोर्टयार्ड में रैंप कम्पोजिट एमएसएमई वर्कशॉप एवं कैंप आयोजित
रैंप योजना के तहत दो दिवसीय MSME कार्यशाला एवं कैंप आयोजित
उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं व्यवसाय विस्तार की दी गई जानकारी
डिंडौरी। भारत सरकार की Raising & Accelerating MSME Performance (RAMP) योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम एवं लघु उद्योग भारती डिंडौरी के तत्वावधान में 29 एवं 30 सितंबर को नेचर्स कोर्टयार्ड रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट में दो दिवसीय MSME कॉम्पोजिट अवेयरनेस कार्यशाला एवं कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिले के उद्यमियों को RAMP योजना के अंतर्गत IPR, पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, GI पंजीयन, ZED प्रमाणन, गुणवत्ता सुधार, ONDC, उद्यम रजिस्ट्रेशन एवं Walmart Vriddhi सहित विभिन्न विषयों की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यमियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, वनमंडल अधिकारी श्री अशोक सोलंकी ,पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, लघु उद्योग भारती संघ डिंडौरी के अध्यक्ष श्री रविराज बिलेया, व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री संजय जैन, लघु उद्योग भारती के सचिव श्री सुधीर दत्त तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं MSME प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा ऋण योजनाओं, बैंक सहायता एवं सब्सिडी से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय दिवस में विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों द्वारा ESG एवं RECP, SHG फॉर्मलाइजेशन एवं उद्यमिता विकास, MSME वित्तीय अवेयरनेस तथा इंश्योरेंस एवं रिस्क मैनेजमेंट विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यमियों से कहा कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं तथा योजनाओं से जुड़कर विकास में भागीदार बनें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में ‘उद्यम संवाद’ के अंतर्गत जिले के 8 उद्यमियों से संवाद कर उनके व्यवसाय, उपलब्धियों, समस्याओं तथा शासकीय योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में जिले के उद्यमी, व्यापारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

