राणापुर पुलिस ने मात्र 10 घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा
करीब 3.90 लाख रुपये का मश्रुका बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। दिनांक 01.09.2026 को प्रातः करीब 08:00 बजे ग्राम छापरी, राणापुर स्थित वगई रोड गिट्टी खदान के पास दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से आए और फरियादी संतोष पिता रामू जाति डामोर, उम्र 18 वर्ष, निवासी भुतबयड़ा के साथ मारपीट कर उसकी यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP09BP4320, कीमत करीब 2,10,000 रुपये, तथा 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा, कीमत करीब 1,30,000 रुपये, छीनकर फरार हो गए। घटना में कुल करीब 3,40,000 रुपये का मश्रुका लूटा गया।
फरियादी की सूचना पर थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 443/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार द्वारा लूट की वारदात का शीघ्र खुलासा करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी राणापुर उपनिरीक्षक के.सी. सिर्वी द्वारा तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों—
दिनेश पिता अमरसिंह सोलंकी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी
सुरेश पिता भगतसिंह डावर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भुतखेड़ी
को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP09BP4320, 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP45MH2359 विधिवत जप्त की गई।
इस प्रकार राणापुर पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर लूट की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए करीब 3,90,000 रुपये का मश्रुका बरामद किया।
जप्त मश्रुका
यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP09BP4320 — कीमत करीब 2,10,000 रुपये।
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP45MH2359 — कीमत करीब 50,000 रुपये।
चांदी का कड़ा, वजन 500 ग्राम — कीमत करीब 1,30,000 रुपये।
कुल जप्त मश्रुका — करीब 3,90,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी
दिनेश पिता अमरसिंह सोलंकी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी।
सुरेश पिता भगतसिंह डावर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भुतखेड़ी।

