माँ करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ में रणजीत सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व
रणजीत सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाओं का दौर
माँ करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रणजीत सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। रणजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व, अनुभव एवं सक्रियता से संगठन की विचारधारा, सामाजिक गतिविधियों, सनातन संस्कृति, जनहित के मुद्दों और संगठन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी नियुक्ति को संगठन के मीडिया विस्तार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर रणजीत सिंह ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
माँ करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ
सनातन संस्कृति • समाज सेवा • संगठन की शक्ति

