रणजीत टाइम्स प्रधान संपादक गोपाल गावंडे को मां करणी सेना में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी

  • Share on :

इंदौर। देश की प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्था रणजीत टाइम्स के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल गावंडे को मां करणी सेना द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है। 

श्री गोपाल गावंडे पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर देशभर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने श्री गावंडे को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मां करणी सेना की गतिविधियों एवं राष्ट्रहित के कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

इस अवसर पर श्री गोपाल गावंडे ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
रणजीत टाइम्स परिवार की ओर से श्री गोपाल गावंडे जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। ????????

 संपादकीय विभाग
रणजीत टाइम्स, इंदौर 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper