रणजीत टाइम्स की पत्रकार रेणु कैथवास की नगर मंत्री नेहा शर्मा जी से हुई विशेष मुलाकात
इंदौर। आयुष लोक कल्याण संस्था में रणजीत टाइम्स की पत्रकार रेणु कैथवास की नगर मंत्री नेहा शर्मा जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण एवं पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में किए जा रहे कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान चैनल की ओर से नेहा शर्मा जी का सम्मान किया गया। वहीं नेहा शर्मा जी ने भी रेणु कैथवास जी का सम्मान करते हुए रणजीत टाइम्स समाचार पत्र एवं उसके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाना सराहनीय कार्य है।
नेहा शर्मा जी ने भविष्य में भी सामाजिक रूप से जुड़े रहकर जनहित के कार्यों में सहयोग देने की बात कही। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि महिलाएं सही मार्गदर्शन और मजबूत नेतृत्व की छत्रछाया में आगे बढ़ें, तो वे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
यह मुलाकात सामाजिक एकता, महिला शक्ति और सकारात्मक पत्रकारिता का सुंदर संदेश देने वाली रही।

