महू SDM राकेश जी परमार से रणजीत टाइम्स टीम की विशेष मुलाकात

  • Share on :

महू। रणजीत टाइम्स की डेस्क प्रभारी रेणु केथवास ने आज महू SDM राकेश जी परमार से सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने माता अहिल्या देवी का पवित्र एवं आकर्षक फोटो-फ्रेम भेंट कर SDM परमार का सम्मान किया।
SDM राकेश जी परमार ने इस भावपूर्ण भेंट की सराहना करते हुए कहा कि 
“माता अहिल्या के आदर्श प्रशासनिक सेवा को सदैव दिशा देते हैं।”

इस दौरान उन्होंने रणजीत टाइम्स के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि
“रणजीत टाइम्स ने लगातार निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की मिसाल कायम की है।”

SDM परमार ने विशेष रूप से रणजीत टाइम्स के प्रधान संपादक गोपाल गवांडे जी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि
“गोपाळ गवांडे जी ने पत्रकारिता में ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त मार्ग प्रशस्त किया है।”

डेस्क प्रभारी रेणु केथवास ने कहा कि रणजीत टाइम्स आगे भी
जनहित, पारदर्शिता और विश्वसनीय पत्रकारिता के अपने संकल्प पर पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

मुलाकात सम्मान, सौहार्द और सकारात्मक संवाद के माहौल में सम्पन्न हुई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper