कावड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, इंदौर महानगर द्वारा पवित्र श्रावण मास में निकल रही कावड़ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि कावड़ यात्रा मार्ग पर संचालित मांस, मटन एवं शराब की दुकानों को सावन माह के दौरान बंद रखा जाए, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे तथा कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम् माली, रिक्की वर्मा, नरेंद्र सेन, शुभम् बजरंगी, पिंटू शर्मा, रूपेश बाथम, कैलाश बरेला, मदनलाल चौहान, कुलदीप दीक्षित, हर्ष मंगोलिया, आदर्श ठाकुर, विक्की रघुवंशी, योगेश चौहान, राजेश सूर्यवंशी, आशीष बामने, अभिषेक वेदांत आंजना, त्रिलोक चौहान, कृष्णा केर, दिनेश लोधा, दिनेश टाक, क्रिस सोलंकी, लकी चौहान, वीर प्रजापत, विजय जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं धर्मयोद्धा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी शिवम् माली द्वारा दी गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper