ग्राम जैत पहुंचकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्व. काशी बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

  • Share on :

बोले—माताजी का स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद सदैव स्मृतियों में रहेंगे; चौहान परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी शोक संवेदनाएं
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स
हरदा-जैत (सीहोर)मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को ग्राम जैत पहुंचकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई चौहान के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति धैर्य और संबल प्रदान करें
श्री कमल पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि जब भी उनका माताजी से मिलना होता था, उन्हें हमेशा मां जैसा स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद प्राप्त होता था। वे उन्हें अपने बेटे की तरह स्नेह देती थीं। उनका आत्मीय व्यवहार और ममतामयी आशीर्वाद मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। माताजी के साथ जुड़ी आत्मीय स्मृतियां हमेशा हृदय में जीवंत रहेंगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper